ठीक है: मान लीजिए विज्ञान और गणित यह साबित कर दें कि मनुष्य पियानो की एक कुंजी भर है; मान लीजिए कोई उसकी हर हरकत का हिसाब लगा ले, उसकी तालिका बना ले, और उसे ठीक-ठीक बता दे कि उसका अपना हित किसमें है —तब भी वह जाकर कोई बेतुकी हरकत कर ही बैठेगा।वह शायद वही तोड़ डाले जिसे उसने बड़ी मुश्किल से पाया था, सिर्फ़ एक बात साबित करने के लिए:दबाने पर जो बजती है, वह कुंजी है; वह तो इंसान है।आप कहते हैं कि उसकी बेतुकी हरकत का भी हिसाब लगाया जा सकता है? तो वह उस तालिका में बँधे रहने के बजाय पागल हो जाना पसंद करेगा।
फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्कीनोट्स फ़्रॉम अंडरग्राउंड, भाग 1, अध्याय 8मूल कृति से स्वतंत्र रूपांतर ↗




